पुलिस महकमे द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान पर आज काशीपुर से लगे थाना कुंडा क्षेत्र की पुलिस ने मादक तस्कर को लगभग ₹200000 की कीमत की मादक दवाइयों के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है आज पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी जिला बिजनौर से है लगभग 10,000 नशे से जुड़ी मादक दवाइयों को उत्तराखंड में बेचने के लिए ला रहा था जिसे गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पैसे के लालच में बिजनौर जनपद से नशे की गोलियां और मादक पदार्थ लाकर सप्लाई किया करता है। बीते रोज भी वह बिजनौर जिले से नशे कि गोलियों की खेप काशीपुर में सप्लाई को ला रहा था जिससे पूर्व ही केवीआर हॉस्पिटल के पास पुलिस ने पकड़ लिया।
वही उस मामले के खुलासे के दौरान एसपी काशीपुर चंद्रमोहन ने मीडिया को बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को इसी तरह आगे भी जारी रखा जाएगा

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
