ठाकुरद्वारा। नगर कांग्रेस सेवा दल के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लाल देसाई के आह्वान पर कुशासन मुक्ति आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिला कांग्रेस सेवा दल मुरादाबाद अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में और कोरोना गाईड लाइनों का पालन करते हुए सेवादल के कार्यकर्ताओं ने ठाकुरद्वारा उपजिलाधिकारी परमानंद सिंह ज्ञापन सौंपकर नगर व किसानों की समस्याओं को लेकर अगवत कराया और जल्द समस्याओं के समाधान के लिऐ कहा जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। जिससे आम जनता परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल व खाद पदार्थों की कीमत लगातार बढ़ रही है। इसी को लेकर सेवा दल ने कुशासन मुक्ति आंदोलन चलाया है। इस दौरान
पूर्व विधायक मोहम्मद उल्ला चौधरी, सेवा दल जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा, नगर अध्यक्ष मोइन कुरेशी,अफसर खान ,निर्मल अरोड़ा,शमीम चौधरी, डॉ हनीफ ,मो0याकूब आमिर आलम अंसारी, मो0 शमशेर ,नाजिम गांधी, सादिक सिद्दीकी, मोहम्मद दीन सेफउल्ला आदि मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
