रामपुर अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सैयद विक्की मियां के नेतृत्व में आज नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका पर धरना प्रदर्शन किया, इसके बाद विक्की मियां के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका अध्यक्ष से मिला और उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया, सैयद विक्की मियां ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का मई के महीने का वेतन अभी तक नहीं मिला है, सैयद विक्की ने कहा कि कोरोना काल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर हमारे स्वस्थ जीवन के लिए सफाई कार्य किया है, लेकिन इसके बावजूद भी आज पालिका प्रशासन इनकी समस्याओं को नहीं देख रहा है, उन्होंने कहा कि समय पर वेतन ना मिलने के कारण कई परिवार भुखमरी की कगार पर हैं, विक्की मियां ने कहा कि अब तो राशन की दुकान वाला इनको राशन भी नहीं दे रहा है, दूध वाला भी महीना मांग रहा है, ऐसे हालात में जब पिछले महीने का भुगतान नहीं किया है तो अब अगले महीने इनको राशन कौन देगा, इसके अलावा भी स्कूलों की फीस बीमारी का खर्चा तक इनके पास नहीं है, जून का दूसरा महीना भी खत्म हो रहा है और जुलाई का तीसरा महीना आ रहा है, सैयद विक्की ने कहा कि आज हमने कर्मचारियों को साथ लेकर पालिका अध्यक्ष से इस संबंध में बात की है, जिस पर पालिका अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि कल तक आप लोगों के खाते में आपकी तनख्वाह आ जाएगी, विक्की मियां ने कहा कि पालिका अध्यक्ष के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों में खुशी का माहौल है, आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने सैयद विक्की मियां का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि आज सैयद विक्की सफाई कर्मचारियों के 500 परिवारों के लिए मसीहा बनकर आए हैं, कर्मचारियों ने कहा कि हम सैयद विक्की का यह एहसान जीवन भर नहीं भूलेंगे, इस अवसर पर सइद, आशु , सुनील, बृजेश, अनिल, प्रताप, संजय, मेहरा, अजय, विजय, सचिन आदि प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे!

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com