उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव का विगुल बजने से पूर्व आम आदमी पार्टी लगातार अपनी पार्टी का जालदार बड़ा ने में जुटी हुई ताकि प्रदेश में तीसरी शक्ति के तौर पर खुद को स्थापित कर सके और चुनावी समर में जनता के समक्ष केजरीवाल मॉडल को पेश कर सके। इस ही क्रम में आज सितारगंज शक्ति फार्म नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजय जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान उनके काशीपुर आप कार्यालय में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली और उपस्थित आप नेताओं ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए पार्टी में दाखिल हुए पूर्व पालिका चेयरमैन अजय जायसवाल ने कहा कि मैंने अपना पूरा राजनीतिक सफर निर्दलीय तय किया है आज से पूर्व चाहे कांग्रेस हो या बीजेपी कोई भी राजनीतिक दल मुझे प्रभावित नहीं कर सका लेकिन अरविंद केजरीवाल मॉडल ने मुझे इतना प्रभावित किया कि मैं राजनीतिक दल यानी आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए रोक न सका , वहीं उन्होंने यह भी दावा पेश किया कि 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड प्रदेश में आम आदमी पार्टी 70 की 70 सीटें जीत कर दिल्ली का इतिहास दोहराएगी।
वहीं इस दौरान मीडिया से बात करते हुए आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार प्रदेश में पार्टी का जालदार बढ़ रहा है ओर अब आप की सरकार ही परचम लहराने में कामयाब होगी

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
