कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। वैज्ञानिकों ने ऐसी वैक्सीन बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है, जो न सिर्फ कोविड-19 बल्कि कोरोना वायरस फैमिली के सभी खतरनाक वायरस से लड़ने में मदद करती है। वैज्ञानिक इस वैक्सीन का सफल ट्रायल चूहों पर कर चुके हैं। जिन चूहों पर इसका ट्रायल किया गया, वे SARS-CoV और कोरोना के दूसरे वैरिएंट से पीड़ित थे। उम्मीद है कि अगले साल तक इंसानों पर इसके ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे।
वैक्सीन को अमेरिका की नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी ने डेवलप किया है। यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना वायरस का कोई भी नया रूप भविष्य में नई महामारी को जन्म दे सकता है। इस तरह के खतरे को रोकने के लिए ही उन्होंने इस वैक्सीन को बनाया है।
बच्चों की वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी
कोरोना के स्वदेशी टीके कोवैक्सिन के बच्चों के लिए इस्तेमाल की मंजूरी सितंबर तक मिल सकती है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
