अगवानपुर नगर के मुहल्ला कुरैनियान निवासी तनवीर व तौहशीद नगर में ही एक जिम में जिम करते हैं आज शाम भी दोनों ही जिम कर रहे थे कि इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई , लेकिन वहां मौजूद अन्य साथियों ने दोनों को शांत कर दिया तनवीर जिम के बाद घर जा रहा था तभी तौहिशीद ने अपने साथी जावेद व अन्य के साथ मिलकर उसे रास्ते में रोक लिया और पिटाई कर दी इस दौरान धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया है स्थानीय लोगों ने युवक को गंभीर हालत में कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया अगवानपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिम के दौरान दो युवकों में कहासुनी हुई थी , उसके बाद एक पक्ष ने युवक के साथ मारपीट कर घायल किया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तहरीर मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
