आज दिनाँक 3 जून 2021 को हिंदुस्तान के मशहूर अंतराष्ट्रीय शायर मुरादाबाद लोकसभा से 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे इमरान प्रतापगढ़ी को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का राष्ट्रीय चेयरमैन बनाये जाने की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर अहमद खान ने प्रेस को जारी बयान में अंतराष्ट्रीय शायर जनाब इमरान प्रतापगढ़ी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किये जाने पर सोनिया गांधी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी को इस वक़्त ये अहम ज़िम्मेदारी मिलने से देश भर के युवाओं में एक नया जोश ज़ज़्बा पैदा होगा और तेज़ी से कांग्रेस में वापिस आ रहे अल्पसंख्यक समुदाय को अब और अधिक मज़बूती मिलेगी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद ने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी को अल्पसंख्यक कांग्रेस का राष्ट्रीय चेयरमैन नियुक्त किये जाना मुरादाबाद जनपद के गौरव एवँ खुशी की बात है निश्चित ही इमरान प्रतापगढ़ी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय कांग्रेस पर और अधिक भरोसा करेगा

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com