, भोजपुरः ग्राम पीपलसाना के मोहल्ला सुंदर नगर निवासी छाबरा सैनी पुत्र अमर सिंह बीती रात्रि अपने परिजनों के साथ अपनी मकान की छत पर सो रहा था । आधी रात को कुछ अज्ञात चोर घर में घुस गए और घर के आंगन में बंद रहे भैंस खोल ले गए । बाद में किसान के दो पशुओं को और चोरी करके ले जा रहे थे लेकिन आहट होने के बाद किसान के परिजन जाग गए तब चोर दोनों पशुओं को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए । ग्रामीणों द्वारा किसान को साथ लेकर भैंस की काफी तलाश की गई लेकिन नहीं मिलने पर किसान ने ग्रामीणों के साथ सोमवार की देर शाम को अज्ञात चोरों के खिलाफ भैंस चोरी की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई हैं

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com