ठाकुरद्वारा क्षेत्र के सपा विधायक नवाब जान खान ने ढकिया से बुढ़नपुर मार्ग स्थित कुड़का नदी पर पुल बनाने और कई सड़कों का उच्चीकरण कराने की मांग की है इसके लिए विधायक ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है विधायक ने कहा है कि कुड़का नदी पर पुल बनने से इसका फायदा कई गांवो के किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा इसके अलावा विधायक ने एनएसटी से शरीफनगर से पानूवाला , शेरपुर वहलीन होते हुए नया गांव बहादुर नगर तक , ततारपुर से फरीदपुर कासम होते हुए डिलारी तक , राजपुर केसरिया सीतापुर होते हुए आलियाबाद , कुंडसरा तक और मलपुरा , लक्ष्मीपुर , कृषि फार्म पशुपति , फरीदनगर होते हुए भरताबाला तक के मार्गों का उच्चीकरण करने और उसे जिला मार्ग घोषित करने की मांग की है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com