कांठ क्षेत्रीय विधायक ने तहसील क्षेत्र के ग्राम अलीपुरा खालसा मढैय्यो में कोरोना संक्रमण के मारे गए व्यक्ति के घर पहुंच कर उसके परिजनों का हालचाल जाना तथा संभव मदद का आश्वासन दिया । बता दें तहसील क्षेत्र के ग्राम अलीपुर खालसा मढैय्यो निवासी राजेश सैनी की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई थी । मृतक अपने घर में | अकेले कमाने वाले थे , जिससे उनके पूरे घर की जीविका चलती थी । क्षेत्रीय विधायक ‘ राजेश कुमार चुन्नू एवं उनके पुत्र किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी विक्रांत सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर उनके परिजनों का हालचाल जाना तथा एसडीएम कांठ से चर्चा कर हर संभव मदद दिलवाने का आश्वासन दिया । इस दौरान उन्होंने सभी से मास्क लगाने , सैनेटाइजर का प्रयोग करने एवं समाजिक दूरी तथा सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com