रिपोर्टर एकता
, कांठ थाना छजलैट क्षेत्र के ग्राम पचोकेरा में नवनिर्वाचित प्रधान एवं दूसरे पक्ष में रास्ते के विवाद को लेकर जमकर लाठी – डंडे चले । थाना छजलैट ग्राम पचोकरा के निर्वाचित प्रधान कमल सिंह पुत्र गंगाराम व दूसरे पक्ष के लोगों से रास्ते को लेकर लाठी – डंडे चले । नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कमल सिंह का आरोप है कि प्रधान का चुनाव हारने के बाद उनके प्रतिद्वंदी सोध्यान सिंह व उसके परिवार के फूल सिंह , प्रदीप कुमार , विशाल व संकेत कुमार ने घर के रास्ते पर दीवार का निर्माण शुरू कर दिया । कमल सिंह के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया । गाली गलौज के बाद दूसरे पक्ष के लोगो ने लाठी – डंडे व हथियारों से कमल सिंह पक्ष के फूल सिंह , विपिन कुमार , राधे श्याम तथा एक महिला को घायल कर दिया । झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस घायल व्यक्तियों को अपने साथ थाने ले आई । दोनों पक्षों ने थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
