, कांठ से एकता रिपोर्टर

कांठ ग्राम पंचायत मतलबपुर सदरपुर में अपना उधार के पैसे वापस मांगने पर युवक की गर्दन को धारदार हथियार से काटकर हत्या करने का एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है । पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है । ग्राम पंचायत सदरपुर मतलबपुर में उधार के पैसे मांगने पर निशांत पुत्र संजय को शुक्रवार की सुबह गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था । ग्राम पंचायत सदरपुर मतलब पुर के निशांत पुत्र संजय अपने उधार दिए पैसे लेने के लिए गांव के ही जुबेर पुत्र खुर्शीद के पास गया था । उधार के पैसे मांगने पर दोनों में कहासुनी हो गई । अधिक विवाद बढ़ने पर जुबेर एवं उसके भाई ने निशांत की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था जिस की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुरादाबाद उपचार के लिए भेज दिया था स्थिति गंभीर होने पर घायल व्यक्ति को मुरादाबाद रेफर कर दिया था वहां से भी वह दिल्ली में अपनी जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुबेर पुत्र खुर्शीद को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया था , लेकिन उसका भाई जुल्फिकार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है । थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि हम शीघ्र ही गिरफ्तार करेंगे ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com