लॉस एंजेलिस: अमेरिका (America) में जॉर्ज फ्लॉयड (George Floyd) की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक और अश्वेत की मौत से बवाल शुरू हो गया है. लॉस एंजेलिस में पुलिस की गोली लगने से युवक की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि युवक के हाथ में बंदूक थी. हिंसक झड़प के दौरान उसने बंदूक फेंक दी थी. लोकल मीडिया के अनुसार, मारे गए 29 साल के युवक का नाम डिजोन किज्जी बताया जा रहा है. सोमवार को डिजोन अपनी साइकिल से जा रहा था कि उसी दौरान पुलिस ने उसे व्हीकल कोड का उल्लंघन करने पर रोकने की कोशिश की.

पुलिस  का कहना है कि डिजोन नहीं रुका और पैदल भागने लगा. पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसने एक अधिकारी को मुक्का मार दिया. उसने अपने कपड़ों से कुछ गिराया. लेफ्टिनेंट ब्रैंडोन डीन ने पत्रकारों से कहा, ‘अधिकारियों ने देखा कि डिजोन ने जिस चीज को गिराया था, वह एक काले रंग की सेमी-ऑटोमैटिक हैंडगन थी. उसी समय डिजोन को गोली मार दी गई.’

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com