ठाकुरद्वारा रविवार को 35 घंटे के संपूर्ण लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए एसडीएम परमानंद सिंह ने शनिवार को क्षेत्र का भ्रमण किया नगर के बाजारों में जाकर दुकानदारों से मास्क लगाने और ग्राहकों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने की अपील की एसडीएम ने नायब तहसीलदार गौरव विश्नोई के साथ नगर के बाजारों में पहुंच कर दुकानदारों से मास्क लगाकर सामान बेचने और इस दौरान दो गज की दूरी भी ग्राहकों के बीच बनाए रखने को कहा एसडीएम ने बताया कि लॉकडाउन शनिवार को रात आठ बजे से शुरू हो जाएगा इस दौरान आवश्यक वस्तुओं को छोड़ कर अन्य दुकानें बंद रहेंगी दवाई की दुकाने खुली रहेंगी मृतक के अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोग ही भाग ले सकेंगे क्षेत्र में धारा 144 लागू है इसलिए कहीं भी कोई भी कार्यक्रम बिना अनुमति के नहीं होगा एसडीएम ने लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने का अनुरोध किया है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
