ठाकुरद्वारा: पड़ोसियों ने युवक के साथ गाली गलौज करते हुए उसे लाठी – डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरीदनगर निवासी रियासत पुत्र मुबारिक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की रात 10:30 बजे उसके पड़ोसी फैय्याज पुत्र फरियाद व दिलशाद , शाहरुख , गुलशेर पुत्रगण इक्कासा ने बिना किसी बात के उसके साथ गाली गलौज की और उसे मारपीट लाठी – डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com