ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन भी भारतीय खाने की मुरीद हैं. ताइवान की राष्ट्रपति ने गुरुवार को एक ट्वीट कर भारतीय खाने में अपनी पसंद बताई और कहा कि ताइवान के लोग भी भारतीय व्यंजनों को पसंद करते हैं.

ताइवान की राष्ट्रपति ने लिखा, मुझे चना मसाला और नान खाना पसंद है और चाय मुझे अपने भारत दौरे की याद दिलाती है. ताइवान में कई भारतीय रेस्टोरेंट हैं जिसके लिए हम शुक्रगुजार हैं. ताइवानीज भी इसे पसंद करते हैं. मैं हमेशा चना मसाला और नान ऑर्डर करती हूं और चाय मुझे अपनी इंडिया विजिट की याद दिलाती है. विविधतापूर्ण और रंग-बिरंगे भारत से जुड़ीं यादें ताजा हो जाती हैं. साइ ने लोगों से अपनी फेवरिट इंडियन डिश बताने के लिए भी कहा.

ताइवान की राष्ट्रपति ने इस ट्वीट में खाने की थाली की फोटो भी शेयर की जिसमें चावल, नान, सलाद और कई अन्य डिश दिख रही थी.

इसी हफ्ते ताइवान की राष्ट्रपति ने भारत को लेकर एक और ट्वीट किया था.  उन्होंने ताजमहल टूर की तस्वीरें शेयर की थीं और भारत के लोगों का शुक्रिया अदा किया था. 

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com