काशीपुर। करवा चौथ पर्व के मद्देनजर काशीपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। त्योहार की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की कमान संभाल ली है। बाजार में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है।

मुख्य बाजार में बढ़ती चहल-पहल के बीच पुलिसकर्मी पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। साथ ही, चोरी, जेबकतरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिस मुस्तैदी से जुटी है, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
काशीपुर पुलिस की लोगों से अपील
काशीपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार की खरीदारी बेफिक्र होकर करें, लेकिन अपने पर्स, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
त्योहार के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए काशीपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
