काशीपुर । जब पहली ही गेंद पर महापौर दीपक बाली ने चौका जड दिया तो देखने वाले सैकड़ो युवा झूम उठे। जी हां महापौर दीपक बाली राजनीतिक पिच पर ही विकास के चौके छक्के नहीं मारते बल्कि खेल के मैदान में भी वह चौके छक्के लगाने से नहीं चूकते।जिस पिच पर आज उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका मारा उस पिच पर वह पूर्व में भी चौके और छक्के मारते रहे हैं। जी हां मौका था स्थानीय कर्बला मैदान पर हो रही क्रिकेट मैच श्रृंखलाके उद्घाटन का। जब महापौर दीपक बाली मैदान में उद्घाटन करने पहुंचे तो उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका जडकर न सिर्फ सैकड़ो युवाओं के दिल में जगह बना ली बल्कि खिलाड़ियों को भी बेहतर खेल खेलने का संदेश दिया।

महापौर दीपक बाली ने यहां कर्बला मैदान में आयोजित छठे 9A साइड नाइट सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह नशे से दूरी बनाए और खेल को अपने जीवन मै संजोए क्योंकि खेल से ही व्यक्ति अनुशासित आत्मनिर्भर और राष्ट्र व समाज के प्रति जागरूक तथा समर्पित बनता है।

महापौर दीपक बाली ने घोषणा की कि काशीपुर क्षेत्र के जो भी खेल प्रेमी युवा अपनी 11 लोगों की टीम बनाकर उनके पास आएंगे वह उन्हें हमेशा अपनी ओर से खेल की किट उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने इस शानदार खेल कार्यक्रम के आयोजन हेतु आयोजको को शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा आज के मैच की ठाकुरद्वारा और काशीपुर की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

महापौर दीपक बाली नेकहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी बसपा नेता मुहम्मद अशरफ सिद्दीकी एडवोकेट ने भी खेलों के ऊपर प्रकाश डाला और इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए महापौर द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने पर उनका आभार व्यक्त किया ।आईएएस अधिकारी मोइन अहमद ने भी इस आयोजन की प्रशंसा की और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि यह खेल प्रतियोगिता पिछले कई वर्षों से लगातार हो रही है और करीब 15 दिन तक चलती है जो रात में होती है और नगर व क्षेत्र के इतने लोग इसमें शामिल होकर खेल का आनंद उठाते हैं की देर रात तक चारों तरफ भीड़ ही भीड़ दिखाई देती है। उद्घाटन अवसर पर पार्षद राशिद फारूकी , भाजपा के जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला , कांग्रेस नेता अर्पित मेहरोत्रा , परवेज खान, मोहम्मद राशिद, शिक्षक अमित शर्मा, सहित नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम का शानदार और कुशल संचालन वरिष्ठ पत्रकार रफी खान और डॉ एम.ए राहुल ने किया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *