देहरादून जू में नए मेहमान को देखने के लिए करना होगा इंतजार, स्वास्थ्य और व्यवहार पर रखी जा रही नजर

देहरादून। मसूरी रोड स्थित देहरादून जू में जल्द ही पर्यटक नीली आंखों वाले सफेद बाघ ‘तेजस’ को देख सकेंगे। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से लाए गए इस आकर्षक बाघ को फिलहाल निर्धारित निगरानी अवधि में रखा गया है। उम्मीद है कि अक्टूबर के अंतिम दिनों में पर्यटकों को इसके दीदार का मौका मिल सकता है।

जानकारी के अनुसार, सफेद बाघ तेजस को बीती 28 सितंबर को ग्वालियर से देहरादून जू लाया गया था। यहां पहुंचने के बाद से ही उसकी सेहत और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। करीब 30 दिनों तक चलने वाली निगरानी के दौरान उसके खान-पान, मल-मूत्र और व्यवहार में होने वाले बदलावों पर नजर रखी जा रही है।

जू प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नए वातावरण में तेजस पूरी तरह सहज और स्वस्थ रहे। निगरानी अवधि पूरी होने के बाद आवश्यक स्थिति का आकलन कर उसे पर्यटकों के सामने लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। सफेद रंग और नीली आंखों वाला तेजस देहरादून जू आने वाले वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनने की उम्मीद है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *