उत्तराखंड भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के लिहाज से संवेदनशील राज्य है। ऐसे में समय रहते चेतावनी मिलना जान-माल के नुकसान को कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, जिसके तहत लोगों को अलर्ट सायरन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उत्तराखंड में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे आपके मोबाइल पर सायरन बजेगा। यह सायरन किसी वास्तविक भूकंप की सूचना नहीं, बल्कि प्रणाली के परीक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से बजाया जाएगा। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है, हर माह की नौ तारीख को सायरन बजाकर लोगों को इसकी आवाज से परिचित कराया जाएगा। बताया कि वर्तमान में राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली तहत 169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित किए गए हैं। परीक्षण में यदि किसी स्थान पर सायरन या प्रणाली में तकनीकी समस्या पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है। सायरन व सेंसरों की संख्या को दोगुना किया जाएगा। पांच से 10 किलोमीटर की दूरी के अंतराल पर सेंसर व सायरन स्थापित किए रहे हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *