Oplus_131072


काशीपुर, 28 सितंबर 2026। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ काशीपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शातिर नशा तस्कर जुनैद उर्फ बबलू ढोढ़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, लगातार नशे के अवैध कारोबार में संलिप्तता और उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए आरोपी को स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार निवारण अधिनियम, 1988 (PIT NDPS Act) के तहत निरुद्ध किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर 2026 को जुनैद उर्फ बबलू ढोढ़ी पुत्र अनीश अहमद, निवासी शराब भट्टी के पीछे, मोहल्ला किला, थाना काशीपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे उप कारागार हल्द्वानी में दाखिल किया जा रहा है। कई आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जुनैद उर्फ बबलू ढोढ़ी के खिलाफ पूर्व में भी नशे से संबंधित मामलों सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास इस प्रकार बताया गया है— FIR संख्या 422/2019 — धारा 8/22/29 NDPS Act
FIR संख्या 528/2021 — धारा 8/22 NDPS Act
FIR संख्या 391/2023 — धारा 8/21 NDPS Act
FIR संख्या 633/2019 — गैंगस्टर एक्ट
नशा तस्करों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
काशीपुर पुलिस ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नशामुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने के लिए नशा तस्करों पर सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आमजन से नशे की बिक्री अथवा अवैध तस्करी की सूचना तत्काल मानस पोर्टल के टोल-फ्री नंबर 1933 पर देने की अपील की है। पुलिस की अपील
“नशे को छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो,
नशे की हर राह छोड़कर, उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ो।”

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *