काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला महिला मोर्चा की ओर से नगर निगम परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर स्थित पार्क में दीपों की श्रृंखला सजाई, रंगोली बनाई और मिष्ठान वितरित कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली रहे। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शाम करीब पांच बजे नगर निगम परिसर में एकत्र हुईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे प्रदेश की सेवा निष्पक्ष भाव से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की जनता का सौभाग्य है कि उसे ऐसा ऊर्जावान मुख्यमंत्री मिला है, जो दिन-रात प्रदेश और जनता के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रभु से मुख्यमंत्री धामी के दीर्घायु, स्वस्थ, कुशल एवं प्रसन्न रहने की कामना करते हुए कहा कि वह इसी प्रकार प्रदेश की सेवा करते रहें।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना करते हुए गीत भी प्रस्तुत किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा सहित नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान मुक्ता सिंह, राधा चौहान, किरण फरतयाल, चित्रा चौहान, चंद्रकांता चौहान, तनु सिद्धू, रिचा गुप्ता, गीता रावत, नसरीन खान, रेखा सक्सेना, तरुण बिश्नोई, निशा सैयद, सुधा गुप्ता, उषा शर्मा, हेमा चौहान, नेहा चौहान, दयारानी, निशा शर्मा, प्रकाश नेगी, पार्षद वैशाली गुप्ता, बीना नेगी, सीमा सागर, मेयर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, जिला कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, शिक्षक कौशल गुप्ता सहित भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

