काशीपुर। नगर निगम काशीपुर की ओर से स्वच्छता को लेकर वार्ड नंबर 11 स्थित फसियापुर में मंगलवार शाम ‘स्वच्छता चौपाल’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता और अपने वार्ड को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री सुशील शर्मा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा कवि नगर मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा तथा भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक ईश्वर चंद्र गुप्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की संयोजक एवं वार्ड 11 फसियापुर की पार्षद ममता कुमारी रहीं। इस दौरान महापौर दीपक बाली तथा मुख्य अतिथि सुशील शर्मा ने स्वच्छता को लेकर लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की । खेल-खेल में लोगों को स्वच्छता की जानकारी दी गई । यहां एक बात विशेष रही की बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी साफ सफाई के प्रति काफी जागरूक नजर आए। महापौर दीपक बाली ने बच्चों का आह्वान किया कि वह अपनी एक बाल सेना बनाएं और गलत जगह पर कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखें। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की की कूड़ा गाड़ी का नंबर अपने पास जरूर रखें और जिस दिन कूड़ा गाड़ी ना आए उस दिन उस नंबर पर जरूर शिकायत करें ।
कार्यक्रम में नगर निगम काशीपुर की सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी तथा सफाई निरीक्षक दिनेश ध्यानी ने भी स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी पर जोर दिया। स्वच्छता साथी भी बनाए गए ।कार्यक्रम के संदेश में कहा गया कि “मेरा वार्ड, मेरी जिम्मेदारी” की भावना के साथ नागरिक स्वच्छ काशीपुर के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। ‘स्वच्छता चौपाल’ के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही नगर निगम और नागरिकों के बीच सहभागिता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महेश चौहान चोखेलाल खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र साहू श्रीमती भव्या पांडे सुशांत नवीन रोहिताश चौहान निपेंद्र चौहान योग शिक्षक मनोज ठाकुर लखन मसीह अंतरप्रीत सिंह चीमा नन्हे सिंह लाल सिंह करणवीर सिंह रघुवीर सिंह राजकुमार शर्मा मास्टर कृपाल सिंह मास्टर जसवंत सिंह सुशीला देवी बबली देवी निर्मला कमला देवी सहित सैकड़ो लोगों ने सहभागिता की।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

