रुद्रपुर, 15 सितंबर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनभागीदारी, जागरूकता, सेवा एवं विकासपरक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी ने विभागवार नोडल अधिकारी नामित करते हुए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
अभियान के तहत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनपद की सभी विधानसभाओं में शाम को दीप प्रज्वलन कराया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। व्यक्तिगत लाभार्थियों द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी नोडल अधिकारी लोगों को अपने-अपने घरों में रात्रि दीप प्रज्वलित करने के लिए प्रेरित करेंगे तथा कार्यक्रम की फोटो #SSA2026Usn के साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं ट्विटर पर टैग कराना सुनिश्चित करेंगे। मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से 8 अक्टूबर तक विद्यालय, ब्लॉक एवं निकाय स्तर पर विकसित भारत-2047 विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य स्थलों पर ‘सेवा कार्यक्रम’ आयोजित कराने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में ‘आंगन मिलन सेवा’ के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, ‘सेवा की कहानी’ के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी एवं समस्त निकाय अधिकारियों, ‘सेवा मेरा योगदान’ के लिए प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय तथा ‘सेवा सेतु अभियान’ के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के लिए सभी विभागों को नोडल बनाया गया है। ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी एवं सभी नगर निकाय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों के आयोजन के लिए महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही ‘उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार’ कार्यक्रम के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तथा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों और ‘फिट इंडिया एवं खेल गतिविधियां’ के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समयसीमा में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित हितधारकों का सहयोग लिया जाए। कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

