अभियुक्त ने घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से पांच लाख की रकम में उसे रास्ते से हटाने का सौदा किया था। सौदे में तय की गई बाकी रकम लेने के लिए अभियुक्त आज दोबारा अपने साथी के साथ देहरादून आया था। देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान के रूप में हुई है। अंकित चौहान ने कुछ दिन पूर्व शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया था।

बैंककर्मी सत्यम की मित्र ही निकली मास्टरमाइंड

बड़ोवाला में बैंक कर्मी सत्यम चौहान को गोली मारने के मामले में एक युवती पूरी कहानी के केंद्र में आई थी। अभियुक्त ने बताया कि वह घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से पांच लाख की रकम में उसे रास्ते से हटाने का सौदा किया था। सौदे में तय की गई बाकी रकम लेने के लिए अभियुक्त आज दोबारा अपने साथी के साथ देहरादून आया था।

इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अंकित चौहान के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

फरार अभियुक्त के साथी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, मुठभेड़ में घायल अंकित चौहान पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है। पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश के साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *