Oplus_131072


पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और नीम करोली महाराज का चित्र भेंट कर किया अभिनंदन; जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद हल्द्वानी के लिए रवाना हुए रुद्रपुर, 9 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंगवस्त्र तथा नीम करोली महाराज का चित्र भी भेंट किया। पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मौजूद जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। इसके पश्चात दोनों नेता हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान सांसद अनिल बलूनी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *