निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन ने ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, डबल लॉक, सीसीटीवी और अग्निशमन व्यवस्था की जांच रुद्रपुर, 9 सितंबर 2026। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए गए निरीक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने डबल लॉक सिस्टम, अग्निशमन यंत्रों, सीसीटीवी कैमरों, साफ-सफाई तथा ईवीएम-वीवीपैट के रख-रखाव की स्थिति का निरीक्षण किया। एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा और पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस की सील, डबल लॉकिंग व्यवस्था और अन्य सुरक्षा प्रबंधों की जांच राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जाती है। इससे निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति विश्वास और पारदर्शिता बनी रहती है। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, भाजपा प्रतिनिधि गजेन्द्र सिंह तथा कांग्रेस प्रतिनिधि ललित बिष्ट सहित संबंधित

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

