Oplus_131072


काशीपुर। काशीपुर के खालीक कॉलोनी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत अचानक गिरने से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शकील पुत्र जमील और उसका सगा भाई जाकिर पुत्र जमील, निवासी खालीक कॉलोनी, काशीपुर, अपने घर के निर्माण कार्य में राजमिस्त्री के साथ हेल्प कर रहे थे। इसी दौरान अचानक निर्माणाधीन छत भरभराकर नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस द्वारा दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जाकिर को मृत घोषित कर दिया। वहीं शकील का उपचार जारी है और उसकी स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
स्थानीय सूत्र / पुलिस सूचना
स्थान : काशीपुर, ऊधमसिंह नगर

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *