Oplus_131072


काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर जनपद में फरार एवं लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने दिनांक 25 अगस्त 2026 को अलग-अलग मामलों में लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटी

  1. सकलैन पुत्र नसीम
    निवासी मोहल्ला खत्रियन, वार्ड नंबर 11, किला आशिक, गंगे बाबा रोड, कोतवाली काशीपुर, ऊधमसिंह नगर।
    संबंधित मामला: FIR संख्या 328/2019, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट। 2. सावेद पुत्र जावेद
    निवासी जसपुर खुर्द, मस्जिद के पास, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर।
    संबंधित मामला: केस संख्या 416/2020, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट।
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
    इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मीना रावत, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बोरा, कांस्टेबल दीपक कुमार एवं होमगार्ड नाजिम रजा शामिल रहे।
    काशीपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत न्यायालय से जारी वारंटों की लगातार तामील कर लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं होने वाले वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और न्यायालयीय प्रक्रिया से बचने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *