काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का तेजी से खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर बाइक बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त को कुंडेश्वरी निवासी अजय कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK 18 M-3108 घर के बाहर से चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर कोतवाली काशीपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 17 अगस्त को संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कुंडेश्वरी स्थित अचार फैक्ट्री के पास से वंश (18 वर्ष), निवासी कटोराताल, काशीपुर को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामदगी के बाद मुकदमे में संबंधित धारा 317(2) बीएनएस भी जोड़ी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी, कांस्टेबल सुनील भाकुनी और कांस्टेबल दिनेश सिंह शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा हो गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *