रुद्रपुर 19 अगस्त 2026 सूचना-

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाताओं के दावे और आप्तियों के निस्तारण को लेकर अपर ज़िलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने  हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में 1 जुलाई की अहर्ता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण की कार्यवाही गतिमान है। 

  उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए कहा कि एसआईआर के दौरान जो मतदाता नो मैपिंग' व विसंगति श्रेणी में चिह्नित हुए हैं उन्हें नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया गतिमान है,जिसे 31 अगस्त तक पूर्ण किया जाना है। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत नोटिस की सुनवाई संबंधित मतदान केन्द्र की सीमा के अन्तर्गत ही सम्पादित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को आयोग द्वारा निर्धारित  11 अनुमन्य दस्तावेजों में से एक वैध दस्तावेज अथवा आधार कार्ड के साथ एक अतिरिक्त दस्तावेज बी.एल.ओ.को प्रस्तुत किया जाना है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनैतिक दलों के बीएलए -1 द्वारा बीएलए-2 नामित कर सूची उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने कहा कि आतिथि में जनपद के 09 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1642 मतदेय स्थलों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा-1463 एवं इंडियन नेशनल काँग्रेस द्वारा 1406 एवं बहुजन समाज पार्टी द्वारा 125 इस प्रकार कुल-2994 बीएलए -2 नामित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि दावों/आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात् दिनांक 15 सितम्बर, 2026 को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।

 बैठक में बीएसपी के जिला सचिव चंद्रशेखर राव,महामंत्री कांग्रेस आनंद शर्मा,प्रदेश महा सचिव आप किरन पांडेय विश्वास सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी,
उधम सिंह नगर।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *