कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की माननीय सचिव श्रीमती ममता पंत महोदया एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती व्योमा जैन द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, POCSO अधिनियम, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श तथा बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सजग बनाना रहा।
इस दौरान बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण, दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने तथा अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित विभाग को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।यह भी अवगत कराया गया की यह एक निशुल्क 24*7 हेल्पलाइन है जिसमे कोई भी बच्चा किसी भी प्रकार की सहायता हेतु संपर्क कर सकता है।
कार्यक्रम मे विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर सगाया मैरी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
