काशीपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 12.01 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद स्मैक को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा पुलिस टीम गठित की गई थी।
14 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान कार्रवाई
पुलिस टीम द्वारा 14 अगस्त 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान करबला विश्राम स्थल, बांसफोड़ान, काशीपुर के पास पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक युवक को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में 12.01 ग्राम शुद्ध वजन अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौहम्मद फईम पुत्र नफीस अहमद, निवासी अंसार कॉलोनी, लक्ष्मीपुर पट्टी, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 335/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
मौहम्मद फईम पुत्र नफीस अहमद
निवासी—अंसार कॉलोनी, लक्ष्मीपुर पट्टी, कोतवाली काशीपुर, ऊधम सिंह नगर
उम्र—लगभग 26 वर्ष
बरामदगी
12.01 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत
उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह
नापु 1158 मनोज जोशी

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

