Oplus_131072


काशीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को काशीपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रातः 09:00 बजे मो. अल्ली चौक से महेशपुरा की पुलिया तक निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस तरह के कार्यक्रम नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का काम करते हैं। तिरंगा यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद हुसैन, प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक आरिफ हुसैन, प्रदेश कार्यकारी सदस्य दिलशाद खान, कवि नगर मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, मंडल महामंत्री मोहित भारद्वाज, मंडल महामंत्री अशोक सैनी, ईश्वर गुप्ता, बाबूराम, राजीव कुमार, हाजी रशीद, पार्षद प्रत्याशी गुल शेर अली, अयूब अली, राबिया बेगम, सह-संयोजक शबाना अंजुम, मंडल उपाध्यक्ष नसरीन जहां सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पुलिस कर्मियों ने मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के साथ काशीपुर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल और भी अधिक देखने को मिला। यात्रा ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश देते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से जोड़ने का काम किया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *