Oplus_131072

रुद्रपुर, 24 जुलाई 2026। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद ऊधम सिंह नगर की क्षेत्र पंचायत बैठकों के सुचारु संचालन के लिए विकासखंडवार नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए विस्तृत रोस्टर जारी कर दिया है। यह बैठकें जुलाई 2026 से मार्च 2027 तक निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।
जिलाधिकारी के अनुसार विकासखंड सितारगंज की बैठकें 25 जुलाई, 13 अक्टूबर 2026 एवं 20 जनवरी 2027 को आयोजित होंगी। इसके लिए सहायक निदेशक मत्स्य को नोडल तथा कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, रुद्रपुर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। रुद्रपुर विकासखंड की बैठकें 29 जुलाई, 7 अक्टूबर 2026 एवं 5 जनवरी 2027 को होंगी। यहां मुख्य कृषि अधिकारी नोडल तथा जिला पर्यटन अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे। काशीपुर विकासखंड की क्षेत्र पंचायत बैठकें 5 अगस्त, 21 अक्टूबर 2026 एवं 29 जनवरी 2027 को आयोजित होंगी। इसके लिए महाप्रबंधक उद्योग को नोडल तथा कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, काशीपुर को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जसपुर विकासखंड की बैठकें 12 अगस्त, 3 नवंबर 2026 एवं 3 फरवरी 2027 को आयोजित होंगी। यहां जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति नोडल तथा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे।
खटीमा विकासखंड की बैठकें 21 अगस्त, 30 नवंबर 2026 एवं 17 फरवरी 2027 को होंगी। इसके लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी को नोडल तथा मुख्य उद्यान अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। गदरपुर विकासखंड की बैठकें 9 सितंबर, 7 दिसंबर 2026 एवं 12 मार्च 2027 को आयोजित होंगी। यहां परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण नोडल तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे। बाजपुर विकासखंड की बैठकें 23 सितंबर, 22 दिसंबर 2026 एवं 17 मार्च 2027 को आयोजित की जाएंगी। इसके लिए जिला विकास अधिकारी को नोडल तथा जिला पंचायतराज अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि पर किसी कारणवश राजकीय अवकाश घोषित होता है तो संबंधित खंड विकास अधिकारी अगले कार्य दिवस पर बैठक आयोजित करेंगे और इसकी सूचना स्वयं प्रसारित करेंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, पेयजल निगम, विद्युत, शिक्षा, समाज कल्याण, राजस्व, ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज, खाद्य आपूर्ति सहित सभी संबंधित विभागों के सक्षम अधिकारियों को क्षेत्र पंचायत बैठकों में स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र पंचायत की बैठकों में किसी भी निर्वाचित पंचायत सदस्य के स्थान पर उसके परिवार के किसी सदस्य को बैठक कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *