काशीपुर, महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने नगर निगम काशीपुर द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मंगलवार शाम रेहड़ी, पटरी और फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लाभार्थी वेंडरों के ठेलों एवं रेहड़ियों पर स्वनिधि बोर्ड लगाए गए।

यह कार्यक्रम जीजीआईसी के सामने आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने योजना के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडरों के ठेलों और रेहड़ियों पर स्वनिधि बोर्ड लगाकर उन्हें सम्मानित किया तथा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। महापौर श्री बाली ने बताया कि

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत सड़क किनारे, फुटपाथ एवं रेहड़ी-ठेला लगाकर आजीविका चलाने वाले पात्र वेंडरों को आसान किस्तों पर ₹50,000 तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। यह योजना छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।

योजना के तहत प्रथम चरण में ₹10,000, एवं 15 000 हजार द्वितीय चरण में ₹20,000 तथा समय पर ऋण चुकाने वाले पात्र लाभार्थियों को तृतीय चरण में ₹50,000 तक का ऋण प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही समय पर किस्त जमा करने पर ब्याज में सब्सिडी और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन भी दिया जाता है।

इस अवसर पर महापौर दीपक बाल ने कहा कि स्वनिधि बोर्ड लगाए जाने से लाभार्थी वेंडरों की पहचान सुनिश्चित होगी तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार भी होगा, जिससे अधिक से अधिक पात्र स्ट्रीट वेंडर इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। आज सात वेंडरों के ढेलों पर स्वनिधि बोर्ड लगाए गए जिनमें सुमित कुमार उदित कुमार दानिश संतोष विपिन सौरभ और विजेंद्र है। इस अवसर पर स्ट्रीट वेंडर कल्याण फाउंडेशन काशीपुर के अध्यक्ष भारत परासर उपाध्यक्ष मनोज कुमार सचिव दिनेश कुमार महासचिव दानिश प्रचार मंत्री संजय यादव संगठन मंत्री दीपक सुशांत नवीन भाव्या पांडे चौधरी समरपाल सिंह शिव अवतार गुप्ता राजीव परनामी ईश्वर चंद्र गुप्ता राजीव अरोरा बच्चू ललित कुमार बाली नगर निगम में इस योजना के मैनेजर मोहम्मद जफर मुकेश पाहवा अनुज मेहरोत्रा हरिओम अरोड़ा समीर चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *