मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत दूसरे चरण में आठ जिलों की 212 महिलाओं को पहली किस्त दी गई है। साथ ही पहले चरण की 276 महिलाओं को दूसरी किस्त भी जारी की गई है। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण में 212 नई महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त की सहायता राशि दी गई। वहीं पहले से योजना का लाभ ले रही 276 महिलाओं को दूसरी किस्त के रूप में 1.20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई। यह राशि बुधवार को मुख्य सेवक सदन, कैंट रोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वितरित की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार एकल, निराश्रित, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस योजना के जरिए महिलाएं अपने गांव और क्षेत्र में ही रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि दूसरे चरण में आठ जिलों की 212 महिलाओं को पहली किस्त दी गई है। साथ ही पहले चरण की 276 महिलाओं को दूसरी किस्त भी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि, पशुपालन, ब्यूटी पार्लर, सिलाई समेत कई व्यवसायों के लिए 75 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है, जिससे महिलाओं का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

25 प्रतिशत राशि लाभार्थी महिला को स्वयं है लगानी होती

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 10 फरवरी 2026 को छह जिलों की 484 महिलाओं को 3.45 करोड़ रुपये से अधिक की पहली किस्त दी गई थी। अब दूसरे चरण में अल्मोड़ा, चंपावत, चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और देहरादून की 212 महिलाओं को 1.55 करोड़ रुपये से अधिक की पहली किस्त जारी की गई है।

इसके अलावा देहरादून, नैनीताल और टिहरी की 276 महिलाओं को 1.20 करोड़ रुपये से अधिक की दूसरी किस्त भी दी गई। योजना के तहत अधिकतम दो लाख रुपये तक की परियोजना पर सरकार 75 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है, जबकि 25 प्रतिशत राशि लाभार्थी महिला को स्वयं लगानी होती है।

पेठे के कारोबार से बनी आत्मनिर्भर

दूसरी किस्त लेने पहुंचीं देहरादून की कांवली रोड निवासी नीलू जैन ने बताया कि वर्ष 2022 में कैंसर से उनके पति का निधन हो गया था। योजना से मिली पहली किस्त की मदद से उन्होंने आगरा के मशहूर पेठे की मिठाई बनाने का कारोबार शुरू किया। उन्होंने बताया कि आगरा की पारंपरिक रेसिपी और स्वाद के साथ अब वह देहरादून में पेठा बनाकर बेच रही हैं और अपने पैरों पर खड़ी हो गई हैं।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *