पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को मिली नई पहचान, महापौर दीपक बाली ने लगाए ‘स्वनिधि बोर्ड’ नगर निगम काशीपुर की अनूठी पहल, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को मिला सम्मान और पहचान काशीपुर | 21 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले वेंडरों को सम्मान और नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम काशीपुर द्वारा मंगलवार को जीजीआईसी (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज) के सामने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना के तहत ऋण प्राप्त कर चुके वेंडरों के ठेलों, रेहड़ियों एवं दुकानों पर ‘स्वनिधि बोर्ड’ लगाए गए। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने लाभार्थी वेंडरों के प्रतिष्ठानों पर स्वनिधि बोर्ड लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इससे हजारों छोटे कारोबारियों को बिना किसी परेशानी के आसान किस्तों पर ऋण उपलब्ध हुआ है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र वेंडरों को ₹50,000 तक का ऋण उपलब्ध कराया गया है। स्वनिधि बोर्ड लगाए जाने से लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित होगी, साथ ही अन्य पात्र वेंडरों को भी योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरणा मिलेगी। यह पहल शहर में व्यवस्थित स्ट्रीट वेंडिंग व्यवस्था विकसित करने और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्वनिधि योजना के लाभार्थी, शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए इसे छोटे व्यापारियों के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी वेंडर मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

