काशीपुर, 17 जुलाई 2026। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसाइटी, काशीपुर इकाई के आगामी त्रिवार्षिक चुनाव-2026 को लेकर शुक्रवार को माता मंदिर रोड स्थित पापा बेकर्स में प्रातः 11:00 बजे एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में चुनाव प्रक्रिया, निर्वाचन कार्यक्रम तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने की तैयारियों की जानकारी दी गई। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि चुनाव लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा तथा सभी सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी योगेंद्र मोहन सक्सैना ने चुनाव कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संगठन के संविधान के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी। वहीं सहायक चुनाव अधिकारी मुकेश चावला एवं सहायक चुनाव अधिकारी प्रियांशु बंसल ने चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों और व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की। प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव अधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों से चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और संगठन की गरिमा बनाए रखने की अपील भी की। प्रेस वार्ता में संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

