Oplus_131072

मुकदमे काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.66 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित टीम संदिग्ध व्यक्ति, वाहन एवं वस्तुओं की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 16 जुलाई 2026 को गंगे बाबा रोड स्थित कब्रिस्तान की दीवार के पास से एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में 4.66 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलीम अहमद उर्फ दानिश उर्फ दाडा (28 वर्ष) पुत्र शाबुद्दीन निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 274/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं एफआईआर संख्या 36/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट एफआईआर संख्या 118/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट एफआईआर संख्या 274/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट (वर्तमान मामला) कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत कांस्टेबल सचिन कुमार कांस्टेबल मनोज जोशी पुलिस की अपील काशीपुर पुलिस ने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और सेवन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना, डायल 112 या उत्तराखंड पुलिस के अधिकृत माध्यमों पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed