Oplus_131072


खटीमा, 16 जुलाई 2026। हरेला पर्व के अवसर पर खटीमा स्थित वन विभाग के ऑक्सीजन पार्क में सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन, उत्तराखंड की ओर से वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने का अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता पुष्कर धामी सेवा, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उनके मार्गदर्शन में फाउंडेशन समाज के विभिन्न वर्गों तक जनसेवा और जागरूकता का कार्य कर रहा है। अजय मौर्य ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन पार्क से शुरू हुआ यह अभियान पूरे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश देगा। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के नाम और एक पेड़ अपनी देवभूमि उत्तराखंड के नाम” अवश्य लगाया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, गोपाल सिंह बोरा, सतीश भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed