Oplus_131072


सीएम धामी को घटना से अवगत कराने का दिया भरोसा, खाली पड़े प्लॉटों की चारदीवारी और भरान कराने की अपील
काशीपुर। शहर में खाली पड़े एक प्लॉट के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना पर महापौर दीपक बाली ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। परिजनों का विलाप और दर्द देखकर महापौर भी भावुक हो उठे तथा बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। महापौर दीपक बाली ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है, जिसकी भरपाई किसी भी कीमत पर संभव नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस पूरे मामले से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराएंगे और शासन स्तर से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गंभीर कदम उठाए जाएंगे। महापौर ने शहर के सभी खाली पड़े प्लॉटों के स्वामियों से अपील की कि वे अपने प्लॉटों का भरान कराएं और चारदीवारी बनवाएं, ताकि उनमें पानी जमा न हो और लोग वहां कूड़ा-कचरा भी न डाल सकें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी भविष्य में किसी परिवार की खुशियां उजड़ने से बचा सकती है। इस दुखद हादसे के बाद शहरवासियों ने भी प्रशासन से ऐसे खतरनाक स्थानों की पहचान कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी मासूम की जान इस तरह न जाए।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed