Oplus_131072

काशीपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर नगर निगम काशीपुर द्वारा मानपुर रोड स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ नीली गुलमोहर के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति हमारी सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक है। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में पार्षद अनिता कंबोज, मनोज जग्गा, पुष्कर बिष्ट, शाह आलम, प्रिंस बाली, सुरेश सैनी, अशोक सैनी, सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, चौधरी समरपाल सिंह, अजय चाहल, सफाई निरीक्षक गणेश ध्यानी, सर्वेश बंसल, काशीपुर अर्बन बैंक के अध्यक्ष अजय टंडन, राजीव अरोरा, जरनैल सिंह, नवनीत चौधरी, पवन राजपूत, परवेज खान, निमिष कुमार, डॉ. विजय शर्मा, मनोज कौशिक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। हरेला पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी का संदेश देते हुए लोगों को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल का भी संकल्प दिलाया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed