Oplus_131072


काशीपुर। समाजसेवी एवं कवि विधार्थी भैया ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि व्यक्ति को भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपनी अलग पहचान बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में वही लोग सफल होते हैं जो अपने विचार, व्यक्तित्व और कर्मों से स्वयं को दूसरों से अलग स्थापित करते हैं।
उन्होंने अपने प्रेरक संदेश में कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपको केवल भीड़ का एक हिस्सा समझता है, तो ऐसे लोगों का साथ छोड़कर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। ऐसा कार्य करें कि लोग आपकी ओर सम्मान और प्रेरणा की दृष्टि से देखें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी सोच, व्यवहार, चाल-ढाल और पहनावे में भी सकारात्मक व्यक्तित्व का विकास करें तथा ऐसे मार्ग पर कभी न चलें, जहां सम्मान न मिले। विधार्थी भैया ने अपने संदेश का समापन करते हुए कहा, “आप श्रीराम की संतान हैं, इसलिए अपनी पहचान स्वयं बनाइए और अपने कर्मों से समाज में उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आत्मविश्वास, मेहनत और अच्छे संस्कार ही व्यक्ति की वास्तविक पहचान बनाते हैं। विधार्थी भैया काशीपुर महानगर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed