Oplus_131072


खटीमा, 10 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को खटीमा विकास खंड कार्यालय में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने की। अपने संबोधन में अजय मौर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पांच वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास की नई इबारत लिख रही है। राज्यभर में सड़क, आधारभूत ढांचा और जनकल्याण से जुड़े कार्य तेजी से हुए हैं, जिससे लोगों का सरकार पर विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाकर आम जनता को सीधा लाभ दिलाने का कार्य किया है। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री शंकर सिंह कोरंगा एवं गंभीर सिंह धामी ने भी मुख्यमंत्री को पांच वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों में सेवा सप्ताह के तहत शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाए।
विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, बड़ी संख्या में लोग हुए लाभान्वित शिविर में उद्योग, कृषि, मत्स्य, श्रम, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, गन्ना विकास, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, सेवायोजन समेत कई विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 6 महिलाओं को महालक्ष्मी किट, 7 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 6 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। शिक्षा विभाग ने 34 विद्यार्थियों को कॉपी-किताबें वितरित कीं। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत होम्योपैथिक विभाग ने 128, आयुर्वेद विभाग ने 55 तथा स्वास्थ्य विभाग ने 303 लोगों का उपचार कर स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया। पशुपालन विभाग ने 325 लोगों को पशु चिकित्सा संबंधी जानकारी एवं दवाइयां वितरित कीं। राजस्व विभाग ने 55 लोगों को खतौनी उपलब्ध कराई तथा एक विरासत संबंधी प्रकरण का निस्तारण किया। समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को 10 बैटरी चालित ट्राई साइकिल, 18 व्हीलचेयर, 8 ट्राई साइकिल, 10 छड़ियां, 15 कमोड कुर्सियां, 17 कुशन सीट, 3 स्टिक, 4 श्रवण यंत्र (कान की मशीन) तथा 3 टीएलएम किट वितरित कीं। इसके अलावा 17 लोगों के आधार कार्ड भी बनाए गए। 58 शिकायतों का मौके पर समाधान शिविर में कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 1191 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी, शंकर सिंह कोरंगा, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, खंड विकास अधिकारी संजय गांधी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *