Oplus_131072


जसपुर। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को नगर पालिका परिषद, जसपुर का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच में कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनमें कुछ कर्मचारी ऐसे भी मिले जो कई दिनों से कार्यालय नहीं आए थे। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में मदिरा सेवन से संबंधित सामग्री मिलने पर मंत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इसे सरकारी कार्यालय की गरिमा के विपरीत बताते हुए कहा कि ऐसी अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को पूरे मामले की नियमानुसार जांच कराने और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगाउन्होंने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यदि कोई अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा सरकारी कार्यालयों में नियमित निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि जनता को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं मिल सकें।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *