
काशीपुर सफाई व्यवस्था की अत्याधुनिक सुविधा से जुड़ा
काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के चलते आज काशीपुर उस समय सफाई व्यवस्था की अत्याधुनिक तकनीक से जुड़ गया जब महापौर दीपक बाली ने नगर आयुक्त एवं पार्षदों के साथ-साथ नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियो और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में रोड स्वीपर मशीन का उद्घाटन कर उसे पूजा के उपरांत झंडी दिखाकर रवाना कर काशीपुर की देव तुल्य जनता जनार्दन को समर्पित कर दिया। इस मशीन की लागत लगभग 38 लाख रुपए है और यह
उत्तराखंड की अपनी तरह की पहली बहुउद्देश्यीय पूर्णतः इलेक्ट्रिक मैकेनाइज़्ड रोड स्वीपिंग मशीन है जो बारिश के दौरान भी काम करेगी जिसे काशीपुर नगर निगम ने अपने बेड़े में शामिल किया है।
यह अत्याधुनिक मशीन सड़कों की सफाई, धूल नियंत्रण, जेटिंग, फॉगिंग एवं वैक्यूम होस द्वारा कचरा संग्रहण जैसे अनेक कार्य एक साथ करने में सक्षम है।उन्नत पी एम 2.5 एवं पी एम 10 धूल नियंत्रण तकनीक, शून्य टेलपाइप उत्सर्जन तथा कम शोर के साथ यह स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।रोड स्वीपर मशीन के उद्घाटन के अवसर पर नगर निगम का माहौल ही खुशनुमा था और सभी के चेहरो पर खुशी का भाव नजर आ रहा था। महापौर दीपक बाली ने कहा कि काशीपुर के प्रति विशेष स्नेह रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग और आशीर्वाद के चलते उन्होंने काशीपुर की सूरत और सीरत बदलने के लिए जनता से जो भी वायदे किए थे उन सभी को पूरा किया जा रहा है । यह सब मुख्यमंत्री श्री धामी के आशीर्वाद का ही परिणाम है कि आज हमारा काशीपुर बदल रहा है और जनता उस बदलाव को महसूस कर रही है। इस सबके लिए मुख्यमंत्री श्री धामी की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। महापौर ने कहा कि शहर को साफ स्वच्छ रखने में यह मशीन मील का पत्थर सिद्ध होगी और शीघ्र ही शहर के लिए और भी इलेक्ट्रिक मशीने खरीदी जाएगी ताकि नगर निगम पर तेल का भी बोझ न पड़े। नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि यह मशीन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता दोनों में कारगर सिद्ध होगी।
इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल साह शालिनी नेगी कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी श्रीमती मुक्ता सिंह अभिषेक गोयल अर्बन बैंक के अध्यक्ष अजय टंडन अशोक पैगिया पार्षद अनिल कुमार पुष्कर बिष्ट सीमा सागर शाह आलम पार्षद पति हनीफ गुड्डू पार्षद सतीश शर्मा अनीता कांबोज वैशाली गुप्ता मनोज बाली दीपा पाठक बीना नेगी सादिक हुसैन प्रिंस बाली शशांक गोले संदीप सिंह मोनू घनश्याम सैनी मनोज जग्गा अशोक सैनी मनोज पाहवा चौधरी समरपाल सिंह हफीजुर रहमान भाजपा नेत्री विमला आर्य काजल आर्य आकाश गर्ग पूर्व पार्षद अनिल चौहान भाव्य पांडे सुशांत नवीन जिस कंपनी द्वारा गाड़ी ली गई है उसके प्रतिनिधि अपूर्व मिश्रा अंशुल गुप्ता अमित तिवारी अमित अहिरभर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
