
उत्तराखंड में अपर पीसीएस के 63 पदों पर जल्द भर्ती, आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन
उत्तराखंड में लंबे समय से अपर पीसीएस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य लोक सेवा आयोग (UKPSC) को प्रदेश में अपर पीसीएस के 63 रिक्त पदों का प्रस्ताव प्राप्त हो गया है। आयोग ने बताया है कि प्रस्ताव का परीक्षण पूरा होने के बाद जल्द ही भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam) अक्टूबर माह में प्रस्तावित है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए, ताकि परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
19 जुलाई को होगी सहायक समीक्षा अधिकारी समेत 24 पदों की परीक्षा
राज्य लोक सेवा आयोग हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO), असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक और टाइपिस्ट के कुल 24 पदों पर भर्ती परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित करेगा। यह परीक्षा हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के प्रवेश पत्र 4 जुलाई को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। सभी उम्मीदवार वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
