Oplus_131072

खटीमा, 28 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक शिकायत का त्वरित समाधान करने को कहा, ताकि लोगों को शासन की योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ मिल सके।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की तथा सरकार की विकास एवं सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर ‘डब्बू’, किशन सिंह किन्ना, गम्भीर सिंह धामी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, अमित पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *