Oplus_131072

सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय खटीमा भ्रमण दौरान सोमवार को हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इसके उपरान्त माननीय मुख्यमंत्री ने हेलीकॉटर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना,मोहिनी पोखरिया, गम्भीर सिंह धामी,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।


By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *